Categories
English Class

EC58: क, कॉ, कु, कू, काउ… Cou को बोलें how?

इस क्लास में हम Cou- की बात करेंगे। Cou के इतने उच्चारण हैं कि लोग कन्फ़्यूज़ कर जाते हैं कि क बोलें या कॉ, कु और कू बोलें या काउ। नतीजा यह कि आपके घर या दफ़्तर में जो चिट्ठी बाँटने आता है, वह कुरियर, कूरियर और कोरियर तीनों उच्चारणों से जाना जाता है। इसमें ग़लती किसी की भी नहीं है। अब Count बोला जाता है काउंट; उसके बाद -y जोड़ें तो होता है काउंटी लेकिन -ry जोड़ दें तो और उसका उच्चारण काउंट्री नहीं, कंट्री हो जाता है। आइए, आज जानते हैं कि क्या Cou के उच्चारण का भी कोई नियम है।

Categories
English Class

EC57: अगली ध्वनि से पता लगाएँ Pro का उच्चारण

अंग्रेज़ी की ध्वनियों और स्ट्रेस के सात नियम जानने के बाद हम इस सीरीज़ के अंतिम खंड में कुछ कॉमन प्रिफ़िक्स और सफ़िक्स के उच्चारण पर बात करेंगे। चूँकि हम इस क़िताब में इंग्लिश के Pro.nun.ci.a.tion की Prob.lem का हल निकालने की क़ोशिश कर रहे हैं इसलिए यह उचित ही है कि हम सबसे पहले PRO– के बारे में बात करें। हम जानेंगे कि किसी शब्द में Pro का उच्चारण ‘प्र’ होगा और या प्रॉ/ प्रो, यह जानने का क्या कोई तरीक़ा है।

Categories
English Class

EC56: सातवाँ नियम, बाक़ी 6 नियमों का रिव़िश्ज़न

पिछली कुछ क्लासों में हमने अंग्रेज़ी उच्चारण के 6 नियम जाने। आज हम बात करेंगे सातवें और आख़िरी नियम की। इसके साथ ही हम पहले के 6 नियम भी दोहराएँगे। स्ट्रेस का सातवाँ नियम बहुत ही आसान है। यह नियम भी सफ़िक्स पर आधारित है। 

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

139. गुणों में है जो चरम, वह परम् है या परम?

परमेश्वर, परमात्मा, परमार्थ, परमाणु आदि में जो शुरुआती शब्द है, वह क्या है – परम या परम्। आप कहेंगे, इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है। सही है, परमेश्वर या परमात्मा में तो कोई अंतर नहीं पड़ेगा लेकिन जब आप पूज्य या पिता से पहले यह शब्द लगाएँगे तो आपको तय करना होगा कि परम् लिखें या परम। जब मैंने फ़ेसबुक पर यही सवाल किया तो पता चला कि मामला बराबर का है। तक़रीबन आधे परम् को सही बताते हैं, आधे परम को। अब सही क्या है, जानना है तो आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC55: नियम 6 – लॉजी में गड़बड़ है भई, पैथी भी गड़बड़

आज स्ट्रेस वाली सीरीज़ में मैं आपको बताने जा रहा हूं -y से समाप्त होनेवाले शब्दों के उच्चारण का फ़ॉर्म्युला जो है नियम 6। ऐसे शब्दों में -y से ‘पहले से पहले’ वाले सिल्अबल (स्वर) पर ज़ोर पड़ेगा यानी वह या तो भारी होगा या भारी की तरह ट्रीट होगा। इस क्लास के बाद आप जान जाएँगे कि  कि Comedy का उच्चारण कॉमेडी के बजाय कॉमिडी क्यों है और Registry को रजिस्ट्री के बजाय रेजिस्ट्री क्यों बोलते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial