Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

131. विद्वान की ‘विद्वता’ को सराहेंगे या ‘विद्वत्ता’ को?

विद्वता सही है या विद्वत्ता? इसपर मैंने दो अलग-अलग समय में अलग-अलग मंचों पर पोल किया और दोनों का नतीजा तक़रीबन एक जैसा निकला। सवाल था कि विद्व के बाद त् की ध्वनि एक बार है (विद्वता) या दो बार (विद्वत्ता)। जुलाई 19 में किए गए पोल में 66% ने विद्वता को सही बताया तो सितंबर 21 में किए गए पोल में 62% ने। इसी तरह पहले पोल में 34% ने विद्वत्ता को सही बताया था तो ताज़ा पोल में 38% ने। सही क्या और क्यों है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC36: sion का उच्चारण कहाँ शन और कहाँ श्ज़न?

आज मैं आपको एक ऐसी ध्वनि के बारे में बताऊँगा जो हिंदी में ही नहीं लेकिन अंग्रेज़ी के बहुत सारे शब्दों में है। और ऐसे शब्दों में है जिनसे हमारा रोज़ का पाला पड़ता है। जैसे अपना TV। TV यानी Tel.e.vi.sion को हम सामान्यतया टेलिविजन या टेलीविजन बोलते-लिखते हैं। कुछ लोग ज में नुक़्ता लगाकर टेलिविज़न या टेलीविज़न भी लिखते-बोलते हैं। लेकिन यह भी सही नहीं है। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें या साथ का विडियो देखें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

130. तीर्थस्थल का सही नाम क्या है – हरिद्वार या हरद्वार?

हरिद्वार या हरद्वार – यह एक ऐसा प्रश्न है जो मुझे किशोरावस्था से परेशान करता आया है। कारण यह कि जगह का नाम तो ‘हरिद्वार’ ही प्रचलित है लेकिन हर की पौड़ी में ‘हर’ है। यह मैं जानता था कि ‘हरि’ विष्णु के लिए (बोलो हरि, हरि बोल) इस्तेमाल होता है और ‘हर’ महादेव के लिए (हर-हर महादेव)। जब इसपर फ़ेसबुक पोल किया तो 58% ने हरिद्वार और 19% ने हरद्वार के पक्ष में वोट डाला था। बाक़ी 23% ने दोनों को सही ठहराया। आख़िर सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC35: S के दोनों तरफ़ व़ावल तो बोलें ‘ज़’

S के बारे में पिछली क्लासों (EC33 और EC34) में हमने जाना कि S के बाद कॉन्सनंट हो (Plas.tic, Hus.band) या S से पहले कॉन्सनंट हो (Con.sent, Girls) तो S का उच्चारण कब ‘स’ होगा और कब ‘ज़’ होगा। आज हम यह जानेंगे कि S के बाद व़ावल हो तो उसका उच्चारण क्या होता है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

129. खोपड़ी तो सही है मगर क्या झोपड़ी भी सही है?

अगर मैं पूछूँ कि खोपड़ी सही है या खोंपड़ी, तो आपमें से हर कोई कहेगा – खोपड़ी। लेकिन अगर मैं पूछूँ कि झोपड़ी सही है या झोंपड़ी तो आपमें से कुछ कहेंगे झोंपड़ी तो कुछ कहेंगे झोपड़ी। जब मैंने फ़ेसबुक पर यही सवाल पूछा तो 69% ने कहा, झोपड़ी सही है। शेष 31% ने झोंपड़ी को सही ठहराया। अगर जानना चाहते हैं कि सही क्या है, तो आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial