Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

40. इस सांसद का नाम क्या है, सुब्रमण्यम या सुब्रमण्यन?

दक्षिण भारत के एक सांसद हैं जो जीवन में बहुत ही महत्वकांक्षी रहे हालाँकि उनकी महत्वकांक्षा पूरी नहीं हुई, इसलिए सर्वदा असंतुष्ट रहे। उनका नाम सब जानते हैं। लेकिन क्या वे उनका नाम सही जानते हैं? हमारे फ़ेसबुक पोल का परिणाम तो बताता है कि 78% लोगों का उनका नाम ग़लत मालूम है। क्या है उनका सही नाम, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

39. महाराष्ट्र के नेता का सरनेम फड़न+वीस या फड़+नवीस?

महाराष्ट्र के एक नेता हैं देवेंद्र फड़नवीस। उनके सरनेम का उच्चारण दो तरह से हो सकता है और होता भी है – फड़+नवीस और फड़न+वीस। आप क्या बोलते हैं? और जो बोलते हैं, क्या सही है या ग़लत, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

38. सबरीमाला पूरा ग़लत, सबरीमला आधा ग़लत

केरल का एक चर्चित मंदिर है जिसका नाम हिंदी मीडिया में दो तरह से लिखा जाता है – सबरीमाला और सबरीमला। लेकिन ये दोनों ही उच्चारण ग़लत हैं। सही उच्चारण क्या है, आज की चर्चा इसी विषय पर है। रुचि हो तो पूरा पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

37. श्मशान बना शमशान क्यों, क्यों स्थान हुआ अस्थान?

अंत्येष्टि स्थल को संस्कृत में श्मशान कहते हैं लेकिन श्मशान बोलना थोड़ा मुश्किल है इसलिए कुछ लोगों ने श् को श कर दिया – बन गया शमशान। कुछ और लोग तो इसके शुरू में मौजूद श् की ध्वनि ही खा गए और बोलने लगे मसान। सही क्या है, यह तो आप जान गए मगर श्मशान शब्द में ‘श्म’ और ‘शान’ का क्या अर्थ है, यह जानना हो तो आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

35. साम्राज्य विस्तार का यज्ञ – अश्वमेघ या अश्वमेध?

प्राचीन ग्रंथों में एक महायज्ञ का उल्लेख है जिसमें घोड़े की प्रधान भूमिका रहती थी। इसीलिए इस यज्ञ के नाम के शुरू में ‘अश्व’ है जिसका अर्थ है घोड़ा। लेकिन अश्व के बाद क्या है, इसपर लोगों में भ्रम है। कुछ लोग इसे अश्वमेध (ध) लिखते हैं, कुछ लोग अश्वमेघ (घ)। सही क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial