Categories
Mispronounced English Words

CP30: Delhi क्या है – देल्ही, डेल्ही या डेली?

New Delhi को हिंदी में नई दिल्ली कहते हैं लेकिन अगर New DELHI ही बोलना हो तो क्या बोलेंगे? न्यू डेल्ही या न्यू देल्ही?

  • दोनों ग़लत हैं। इसका सही अंग्रेज़ी उच्चारण है – न्यू डेली। यानी h साइलंट है।

Categories
Mispronounced English Words

CP29: खाने के बाद क्या लेंगे – मीठा या रेगिस्तान?

Des.ert और Des.sert में एक s का फ़र्क़ है लेकिन उनके अर्थ और उच्चारण में भारी अंतर है। उच्चारण में इस अंतर का कारण है शब्द में स्ट्रेस की पज़िशन। Des.ert में स्ट्रेस पहले हिस्से पर है जबकि Des.sert में स्ट्रेस दूसरे हिस्से पर है। जिस हिस्से पर स्ट्रेस होता है, वह भारी होता है।

  • स्ट्रेस की पज़िशन की ही वजह से Des.ert में शुरू में डे (भारी) उच्चारण हो रहा है जबकि Des.sert में डि (हलका)।
  • स्ट्रेस और सिल्अबल के रिश्ते और उनसे जुड़े नियमों को जानकर आप अंग्रेज़ी के 80% शब्दों के सही उच्चारण का अंदाज़ा ख़ुद लगा सकते हैं। इस विषय में और जानने के लिए इस लिंक पर टैप या क्लिक करें जहाँ स्ट्रेस के सातों नियमों की जानकारी दी गई है।
Categories
Mispronounced English Words

CP28: Leopard – लियोपार्ड या लेपड?

नाम तो सुना होगा, Leopard यानी तेंदुआ… लेकिन ब्रिटिश इंग्लिश में इसे लियोपार्ड नहीं, लेपड कहते हैं। यदि भारतीय स्टाइल में r का उच्चारण करना चाहें तो लेपर्ड भी बोल सकते हैं। लेकिन लियोपार्ड? तौबा-तौबा।

  • ब्रिटिश अंग्रेज़ी में R के के उच्चारण के कुछ नियम हैं। शुरू में होता है और अंत में नहीं होता। बीच में हो तो कभी होता है, कभी नहीं होता। क्या हैं R के नियम, यह जानने के लिए पढ़ें – EC32: R का उच्चारण कब होगा, कब नहीं होगा?
Categories
Mispronounced English Words

CP27: Volkswagen में V का उच्चारण ‘व’ नहीं, ‘फ़’

Volkswagen का सही जर्मन उच्चारण है – फ़ॉल्क्सवागन। जर्मन में Volks का वही मतलब है जो अंग्रेज़ी में Folks का है (लोग) लेकिन जर्मन में फ़ की ध्वनि के लिए V लिखा जाता है इसीलिए Volks। साथ ही जर्मन में L साइलंट नहीं है। इसलिए फ़ॉल्क्स, न कि फ़ॉक्स या फ़ोक्स।

  • भारत में कंपनी के शोरूमों में भी फोक्सवैगन लिखा जा रहा है। शायद इसलिए कि उनको लगता है कि फ़ोक्स और वैगन बोलने और सुनने के आदी भारतीयों को ब्रैंड का शुद्ध उच्चारण – फ़ॉल्क्सवागन – रास नहीं आएगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP26: Crèche का उच्चारण क्रेच नहीं, क्रेश

Crèche जहाँ शिशुओं और छोटे बच्चों को रखा जाता है, उसे क्रेश कहते हैं, क्रेच नहीं। Crèche फ़्रेंच मूल का शब्द है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial