Categories
Mispronounced English Words

CP25: Cache का उच्चारण कैश या कैशे?

मोबाइल यूज़ करने वाले और ख़ासकर ऑनलाइन पत्रकार Cache शब्द के बारे में जानते हैं। यह वह अस्थायी स्मृति (memory) होती है जो वेबसाइटों और ऐप्स को जल्दी लोड करने में मदद करती है। कई बार यह मेमरी क्लियर भी करनी पड़ती है वरना संशोधित पेज नही दिखता।  

  • इस शब्द को कई लोग कैशे या केशे बोलते है क्योंकि इसके अंत में e है। लेकिन इस e का उच्चारण नहीं होता। Cache का सही उच्चारण है कैश, वही जो Cash का भी उच्चारण है। Cache का मूल अर्थ है – मूल्यवान वस्तुओं, हथियारों या नशीले पदार्थों का गुप्त भंडार।
Categories
Mispronounced English Words

CP20: Mummy का उच्चारण मम्मी नहीं, ममी

अंग्रेज़ी में जब कोई लेटर दो बार आता है तो उसका उच्चारण एक बार ही होता है। जैसे Mummy (ममी), Bottle (बॉटल), Hammer (हैमर), Daddy (डैडी), Lobby (लॉबी), Better (बेटर) आदि।

  • अब जब आप यह नियम जान गए हैं तो बताइए, Apple का उच्चारण क्या होगा? आपका जवाब सही है या नहीं, यह जानने के लिए पढ़ें क्लास – EC1 – A से एप्पल यानी शुरुआत ही ग़लत या फिर देखें यह विडियो।
Categories
Mispronounced English Words

CP19: Statue का सही उच्चारण

किसी शब्द में U का उच्चारण उ/ऊ होगा या यु/यू, यह इसपर निर्भर करता है कि U से पहले वाले लेटर की क्या ध्वनि (sound) है।

नियम : अगर U से पहले ज, श, ल, च या र की ध्वनि हो तो उसे बोला जाएगा उ/ऊ। अगर कोई और ध्वनि हो तो बोला जाएगा – यु, यू। इन ध्वनियों को आप ‘जोशीले चार’ (ज, श, ल, च, र) के रूप में याद रख सकते हैं।

Categories
Mispronounced English Words

CP18: Annexe का सही उच्चारण एनेक्सी नहीं

Annexe का मतलब है – किसी बड़े भवन से लगा हुआ छोटा भवन या उपभवन। इस शब्द के अंत में e है लेकिन उसका उच्चारण नहीं होता जैसे name के अंत में आने वाले e का उच्चारण नहीं होता। इसका सही उच्चारण है ऐनेक्स। अमेरिकी अंग्रेज़ी में इसे Annex ही लिखा जाता है।

Categories
Mispronounced English Words

CP17: Pegasus का सही उच्चारण

Pegasus ग्रीक मिथॉलजी में एक पंखयुक्त उड़ने वाले घोड़े का नाम है। लेकिन इधर यह शब्द एक इस्राइली जासूसी सॉफ़्टवेअर के कारण चर्चा में आया है जो किसी के भी मोबाइल में जाकर उसकी गुप्त जानकारियाँ हासिल कर सकता है। इस सॉफ़्टवेअर का नाम भी Pegasus है। हिंदी मीडिया इसे पेगासस लिख रहा है मगर इसका सही उच्चारण है पेगसस जहाँ ‘ग’ पर पूरा बल दिया जाएगा यानी ग् के साथ लगे ‘अ’ स्वर का उच्चारण किया जाएगा। बोला जाएगा – पेग्+अ+सस्।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial