Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

137. सही नाम क्या है – दीपंकर या दीपांकर?

अंग्रेज़ी के शब्दों या नामों का हम हिंदीभाषी ग़लत उच्चारण करें तो समझ में आता है क्योंकि अंग्रेज़ी के स्वरों – A, E, I, O और U के कई-कई उच्चारण होते हैं। लेकिन यदि हिंदी या संस्कृत के नामों का हिंदीभाषी ग़लत उच्चारण करें, ग़लत स्पेलिंग लिखें तो यह हैरत वाली बात है। मगर ऐसा है। जब मैंने दीपांकर और दीपंकर पर पोल किया तो बहुमत ने ग़लत स्पेलिंग के पक्ष में राय दी। क्या है सही शब्द और उसका अर्थ क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC49: Gar.den क्यों है गार्डन, बतलाए पहला नियम

आज से स्ट्रेस और सिल्अबल के सात नियमों की क्लास शुरू हो रही है। पहली क्लास है पहले नियम के बारे में। यह उन सभी शब्दों पर लागू होता है जिसमें प्रिफ़िक्स या सफ़िक्स नहीं लगे होते। सो आज की क्लास में हम पहला नियम भी जानेंगे और यह भी कि प्रिफ़िक्स और सफ़िक्स क्या होते हैं। जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC48: स्ट्रेस और सिल्अबल – 7 पॉइंट में सबकुछ

स्ट्रेस और सिल्अबल (शब्दांश) पर अब तक चार क्लासें हो चुकी हैं – EC 44, 45, 46 और 47। आज की इस क्लास में उन चारों क्लासों के निष्कर्ष सात पॉइंटों में बता रहा हूँ। आप इन्हें रिविश्ज़न के तौर पर पढ़ें और यदि कोई बात समझ में नहीं आ रही तो दोबारा पिछली क्लासों में जाएँ क्योंकि जब तक आप इन सात बिंदुओं को नहीं समझेंगे, तब तक आप आगे की क्लासों को भी नहीं समझ पाएँगे।

Categories
English Class

EC47: हलका-भारी से जानें शुरुआती A का उच्चारण

कई बार ऐसा होता है कि आप अंग्रेज़ी के किसी शब्द के एक हिस्से का उच्चारण जानते हैं लेकिन दूसरे के बारे में डाउट में हैं। मसलन Achieve। इस शब्द के दूसरे हिस्से का उच्चारण ‘चीव़’ है, यह आपको मालूम है, मगर शुरुआती A का उच्चारण क्या होगा – अ या ए – अचीव़ होगा या एचीव़ – यह आपको नहीं मालूम। ऐसे में आपकी मदद करता है हलका-भारी का सिद्धांत। क्या है यह सिद्धांत और कैसे करता है यह A के उच्चारण का पता लगाने में मदद, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

136. ‘मुंडन’ से मूँड़ना तो ‘ढुंढन’ से – ढूँढ़ना या ढूँढना?

ढूँढ़ना और ढूँढना में क्या सही है – एक ऐसा सवाल है जिससे मैं अपने करियर के आरंभ से जूझता रहा हूँ। शब्दकोश में था ‘ढूँढ़ना’ मगर मुझे लगता था कि ढूँढना ही सही होना चाहिए। मैं तब थोड़ा बाग़ी क़िस्म का था सो कोशकारों को अंतिम जज नहीं मानता था। अगर उन दिनों किसी ने मुझे ‘ढ़’ और ‘ड़’ का नियम समझा दिया होता तो शायद मैंने बहुत पहले से ढूँढ़ना लिखना शुरू कर दिया होता। आइए, जानते हैं कि शब्दकोश क्यों ढूँढ़ना को सही और ढूँढना को ग़लत बताते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial