Categories
English Class

EC21 : CC का उच्चारण कहाँ ‘क’ और कहाँ ‘क्स’?

पिछली क्लास (EC20) में हमने जाना कि C के बाद a, o या u हो तो C का उच्चारण होता है ‘क’ और C के बाद अगर e, i या y हो तो C का उच्चारण होता है ‘स’। आज हम जानेगे कि अगर C के बाद कोई कॉन्सनंट हो तो C का उच्चारण क्या होगा। साथ ही यह भी कि यदि किसी शब्द में दो C हों – यानी CC, तब उसका उच्चारण क्या होगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

115. हाट में ताला=हटताल बदलकर कैसे बना हड़ताल?

हड़ताल शब्द तो आपने सुना ही होगा और इसका मतलब क्या है, यह भी आप जानते होंगे। लेकिन यह शब्द बना कैसे? हड़ का क्या मतलब है और ताल का क्या अर्थ है? क्या इसका हड़काने से कोई संबंध है? क्या इसका हड़कंप से कुछ लेना-देना है? या किसी और ही शब्द का बिगड़ा या बदला हुआ रूप है हड़ताल? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC20 : C का उच्चारण कहाँ ‘क’, कहाँ ‘स’?

आज हम C के बारे में बात करेंगे जो अंग्रेज़ी वर्णमाला का तीसरा लेटर है। C के मूलतः दो उच्चारण हैं – क और स। मगर इसका भी एक आसान-सा नियम है कि कहाँ C का उच्चारण स होगा और कहाँ क। क्या है वह नियम, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

114. गुलाब की पंखुड़ी-सा है, वह होंठ है या होठ है?

होंठ लिखना सही है या होठ? या ये दोनों ग़लत हैं और सही शब्द हैं होंट या होट! जब मैंने इसपर फ़ेसबुक पोल किया तो 56% ने होंठ को सही बताया। होठ के समर्थक 38% थे। होंट को सही मानने वाले बहुत कम थे – 6% जबकि होट के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। सही क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC19 : जाने कहाँ Thumb का ‘ब’ गया जी!

Bomb एक ऐसा शब्द है जिसके शुरू में भी B है और अंत में भी। लेकिन रोचक बात यह है कि शुरुआती B का उच्चारण तो होता है मगर अंतिम B का नहीं। यानी इसका उच्चारण होगा बॉम न कि बॉम्ब। इसी तरह Thumb का उच्चारण भी थंब नहीं, थम होगा। ऐसे और भी कई शब्द हैं जहाँ अंतिम B का उच्चारण नहीं होता। कौनसे हैं वे शब्द, जानने के लिए नीचे की विडियो क्लास 3 देखें या आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial