Categories
English Class

EC1 : A से एप्पल यानी शुरुआत ही ग़लत

‘आलिम सर की इंग्लिश क्लास’ का मक़सद उन छोटी-छोटी ग़लतियों की तरफ़ आपका ध्यान खींचना है जो कुछ लोग सिर्फ़ इसलिए करते हैं कि उन्हें आज तक किसी ने बताया नहीं कि वे ग़लत बोल रहे हैं। और यह सब हम आपको बताएँगे कुछ फ़ॉर्म्युलों के ज़रिए ताकि सीखना आसान लगे। तो चलिए, शुरू करते हैं इस ‘फन्नी लेंग्वेज’ का पहला लेसन Fun.ny शब्द से जिसका सही उच्चारण फन्नी नहीं, फ़नी है। क्यों, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

2021 : नया साल, नई शुरुआत, आलिम सर की इंग्लिश क्लास

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

95. शोचनीय का अर्थ संस्कृत में और, हिंदी में कुछ और है

शोचनीय का क्या अर्थ है – सोचने लायक़ या चिंताजनक? जब मैंने फ़ेसबुक पर इस विषय में पोल किया तो 84% ने ‘चिंताजनक’ के पक्ष में वोट दिया। 16% का ख़्याल था कि शोचनीय का अर्थ है ‘सोचने लायक़’। आपको जानकर हैरत होगी कि शब्दकोशों के अनुसार शोचनीय का अर्थ न ‘चिंताजनक’ है, न ‘सोचने लायक़’। क्या है संस्कृत में शोचनीय का मूल अर्थ, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

94. ‘पूज्य’ और ‘पूजनीय’ के घालमेल से बना ‘पूज्यनीय’

पूज्य, पूजनीय और पूज्यनीय। इनमें से कौनसा शब्द सही है? जवाब है – पहले दो। तीसरा शब्द पूज्यनीय इन पहले दो शब्दों – पूज्य और पूजनीय – के घालमेल से बना है। रोचक यह है कि पूज्य और पूजनीय का एक ही अर्थ है और दोनों एक ही धातु से बने हैं लेकिन अलग-अलग तरीक़े से। वह तरीक़ा क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

93. प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक का नाम सत्यजित रे या राय?

बंगाल के विश्वविख्यात फ़िल्म निर्देशक का नाम सत्यजित रे है या सत्यजित राय? जब यह सवाल मैंने फ़ेसबुक पर पूछा तो  61% ने कहा – रे। 39% की राय थी कि उनका सरनेम ‘राय’ है। सही जवाब है – राय। इस ‘राय’ का का ‘रे’ कैसे हुआ, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial