Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

128. दूध के बर्तन पर क्या रखना, ढकना या ढँकना?

एक शब्द है ढक्कन (संज्ञा) जिसके बारे में किसी को कोई भी भ्रम नहीं है। लेकिन जब इसके क्रिया रूप की बात होती है तो दिमाग़ पसोपेश में पड़ जाता है कि ढकना लिखें या ढँकना। जैसे खाने-पीने की चीज़ों को हमेशा ‘ढकना’ चाहिए या ‘ढँकना’ चाहिए? यह शब्द संज्ञा के तौर पर भी ढक्कन की जगह इस्तेमाल होता है। उसमें क्या ‘ढकना’ होगा या ‘ढँकना’? इन्हीं सब सवालों का जवाब खोजने के लिए यह क्लास तैयार की है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
English Class

EC33: S को बोलेंगे ‘स’ या ‘ज़’? बताए ‘फोकट की चाय’

अंग्रेज़ी शब्दों के उच्चारण में एक समस्या यह है कि इसमें एक ही लेटर कई-कई ध्वनियों के लिए इस्तेमाल होता है। जैसे C से ‘स’ भी होता है और ‘क’ भी। इसी तरह G से ‘ज’ भी हो सकता है और ‘ग’ भी। लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं कि कहाँ C का उच्चारण ‘क’ होगा, कहाँ ‘स’ होगा। इसी तरह G के बारे में नियम हैं जिनके बारे में हम पिछली क्लासों में पढ़ चुके हैं। आज हम ऐसे ही एक और लेटर के बारे में जानेंगे – S जिसके तीन उच्चारण होते हैं – स, ज़ और श। S का उच्चारण कब क्या होगा, इसके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें या विडियो देखें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

127. रचना करने वाले को ‘रचेता’ कहेंगे या ‘रचयिता’?

विजय प्राप्त करने वाले को विजेता कहते हैं। इसी तरह नेतृत्व करने वाले को नेता और अभिनय करने वाले को अभिनेता कहते हैं। क्रय-विक्रय (ख़रीद-बिक्री) करने वाले को भी क्रेता और विक्रेता कहते हैं। तो फिर रचना करने वाले को क्या कहेंगे? रचेता या कुछ और? इस क्लास में यही बताया गया है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC32: R का उच्चारण कब होगा, कब नहीं होगा?

नवभारत टाइम्स में जब ‘ज़बान सँभाल के’ के नाम से मेरा कॉलम छप रहा था तो मेरे पास एक मेल आया। एक पाठक ने पूछा था, ‘R का उच्चारण कहाँ होगा और कहाँ नहीं?’ वह यह समझ नहीं पा रहे थे कि Car को ‘कार’ बोला जाए या ‘का’ और यदि ‘का’ बोला जाए तो क्या यह ‘का’ वैसा ही है जैसा हिंदी का ‘का’ है! मैं जानता हूँ कि यह केवल उनकी उलझन नहीं है बल्कि कई और पाठक भी इसको लेकर परेशान होंगे। इसलिए यह क्लास R के उच्चारण के बारे में कि ब्रिटिश इंग्लिश जो भारत में चलती है, उसमें कहाँ R का उच्चारण होगा और कहाँ नहीं।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

126. लता कहें, मनाओ रंगरेली, आशा कहें – रंगरलियाँ

रंगरलियाँ या रंगरेलियाँ? हिंदी के प्रामाणिक शब्दकोश रंगरलियाँ को सही बताते हैं लेकिन जब आप कंप्यूटर पर लिखने बैठें तो आपके सिस्टम में लोड किया हुआ शब्दकोश उसके नीचे लाल रेखा खींच देता है। वह रंगरेलियाँ को सही ठहराता है। गानों में रंगरेलियाँ और रंगरलियाँ दोनों हैं। वेबसाइटों और चैनलों पर भी यही हाल है। ऐसे में किसे सही मानें और किसे ग़लत, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial