Categories
Mispronounced English Words

CP85: Rumour का सही उच्चारण है रूमर

Humour का उच्चारण होता है ह्यूमर। इसकी देखादेखी लोग Rumour का उच्चारण करते हुए र् के बाद यू लगा देते हैं जबकि इसका सही उच्चारण होगा रूमर। क्यों? क्योंकि , , , और की ध्वनि के बाद u आए तो उसका उच्चारण यु या यू नहीं होता, या होता है। जैसे Jute का उच्चारण जूट (न कि ज्यूट), Sugar का उच्चारण शुगर (न कि श्युगर), Flute का उच्चारण फ़्लूट (न कि फ़्ल्यूट), Virtue का उच्चारण वर्चू होता है (न कि वर्च्यू)। Rude का उच्चारण रूड होता है (न कि र्यूड)।

  • इसी कारण Rumour का उच्चारण भी रूमर ही होगा।

इन पाँच ध्वनियों के अलावा बाक़ी किसी ध्वनि के बाद u आए तो उसके उच्चारण में ‘‘ लगा सकते हैं। Cute=क्यूट, Music=म्यूज़िक, Tube=ट्यूब आदि।

इन पाँच ध्वनियों को आप ‘जोशीले चार’ के नाम से याद रख सकते हैं। इनमें वे पाँचों ध्वनियाँ हैं जिनके बाद u आने पर उसका उच्चारण या होता है।

Categories
Mispronounced English Words

CP84: L-e-a-f = लीफ़ मगर D-e-a-f = डीफ़ नहीं

Leaf का उच्चारण है लीफ़ तो उसी की देखादेखी Deaf (वधिर, बहरा) को भी कई लोग डीफ़ बोलते हैं लेकिन उसका उच्चारण कुछ और है। Dumb (मूक, गूँगा) का उच्चारण भी डंब नहीं है। क्या है Deaf और Dumb का सही उच्चारण, यह जानने के लिए देखें साथ का विडियो या फिर नीचे पढ़ें।

Deaf का उच्चारण है डेफ़ और Dumb का उच्चारण है डम।

इसमें कोई अजीब बात नहीं है क्योंकि -ea- का उच्चारण ‘ई’ के साथ-साथ ‘ए’ भी होता है मसलन Health, Wealth, Bread, Head, Break, Great आदि। वैसे Deaf या Health के ऍ और Break या Great के एऽ में अंतर है। Deaf में ए छोटा है, जबकि Break में ए लंबा है। इसीलिए उसे ऍ और एऽ से दर्शाते हैं। इसके बारे में English Class 16 में विस्तार से चर्चा की गई है। उसमें –ea- के अलावा और भी कॉम्बिनेशन बताए गए हैं जहाँ छोटे ए (ऍ) या लंबे ए (एऽ) का उच्चारण होता है।

Categories
Mispronounced English Words

CP83: WhatsApp का उच्चारण वॉट्सअप नहीं है

आज का शब्द है WhatsApp जिसे कई लोग वॉट्स कहते हैं जबकि इसका सही उच्चारण है वॉट्स। यह सही है कि जब WhatsApp के संस्थापकों ने यह नाम रखा होगा तो उनके दिमाग़ में what’s up ही रहा होगा जिसका अर्थ है – क्या चल रहा है। लेकिन यह नाम किसी कारण से उपलब्ध नहीं रहा होगा और इसीलिए उन्हें उससे मिलते-जुलते नाम WhatsApp से ही संतोष करना पड़ा। परंतु केवल इसी कारण से हम WhatsApp का उच्चारण वॉट्सअप नहीं कर सकते।

  • Indigo एयरलाइंस का उदाहरण लीजिए। इसका IATA कोड है 6E। कई लोग कहते हैं कि यह उसने जानबूझकर चुना है ताकि यह सेक्सी जैसा साउंड कर सके। इसकी इन-फ़्लाइट मैगज़ीन का नाम भी Hello 6E है जो ‘हलो सेक्सी‘ से मिलता-जुलता है। इंडिगो कहता है कि यह कोड उसे IATA से मिला है और उसकी अपनी चॉइस नहीं है। हम नहीं जानते कि सच क्या है। लेकिन अगर 6E ‘सेक्सी’ जैसा साउंड करता है तो क्या हम Indigo 6E को  इंडिगो सेक्सी बोल सकते हैं? नहीं बोल सकते।

इसी तरह WhatsApp को भी वॉट्सअप नहीं कहा जा सकता। ऑक्सफ़र्ड का ऑनलाइन शब्दकोश भी इसका उच्चारण वॉट्सऐप ही बताता है। 

Categories
Mispronounced English Words

CP82: McDonald’s का सही उच्चारण क्या है?

आज हम McDonald’s के उच्चारण पर बात करेंगे। शुरू-शुरू में लोग इसे मैकडोनाल्ड्स बोलते थे। लेकिन डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद लोगों को पता चला कि Donald का उच्चारण डोनाल्ड नहीं, डॉनल्ड होता है। तब से कुछ लोग Donald’s को डोनल्ड्स या डॉनल्ड्स बोलने लगे –  मैकडोनल्ड्स या मैकडॉनल्ड्स। लेकिन ये उच्चारण भी ग़लत हैं। क्यों ग़लत हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP81: Birmingham में gh को ‘घ’ नहीं, ‘ग’ बोलते हैं

Birmingham जहाँ पिछले कॉमनवेल्थ खेल हुए थे, उसका उच्चारण बर्मिंघम नहीं, बर्मिंगम/बऽमिंगम है। कारण, अंग्रेज़ी में gh का उच्चारण नहीं, होता है। इसी तरह Yoghurt का उच्चारण यॉगर्ट/यॉगट होगा। Ghost का उच्चारण भी गोस्ट होगा, न कि घोस्ट।

  • लेकिन हर मामले में gh का उच्चारण ग नहीं होता। कभी फ़ भी होता है और कभी कुछ नहीं होता। GH के अलग-अलग उच्चारणों के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial