Categories
Mispronounced English Words

CP80: Rebel के हैं दो उच्चारण, रेबल और रिबेल

अंग्रेज़ी में कई शब्द ऐसे हैं जो कभी नाउन और कभी व़र्ब के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। उनकी स्पेलिंग एक ही रहती है मगर अर्थ और उच्चारण बदल जाता है। ऐसा ही एक शब्द है REBEL। नाउन के तौर पर इसे रेबल बोला जाएगा और व़र्ब के तौर पर रिबेल। ऐसा क्यों होता है, इसका भी एक नियम है। नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP79: अख़बार का नाम है नैशनल हेरल्ड, हेराल्ड नहीं

राजनीतिक कारणों से National Herald कभी-कभी चर्चा में आ जाता है। अधिकतर हिंदी वेबसाइटें और टीवी चैनल इसे नेशनल हेराल्ड लिखते-बोलते रहे हैं जबकि इसका सही उच्चारण होगा – नैशनल हेरल्ड

Categories
Mispronounced English Words

CP78: Relative का सही उच्चारण रिलेटिव नहीं है

Relative का अर्थ सब जानते हैं – रिश्तेदार। इसका एक अर्थ सापेक्ष भी है। दोनों ही अर्थों में इसे आम तौर पर रिलेटिव बोला जाता है। लेकिन यह उसका सही उच्चारण नहीं है। क्या है Relative का सही उच्चारण, यह जानने के लिए देखें साथ का विडियो या फिर आगे पढ़ें।

Relative का सही उच्चारण है – रेलटिव़ जिसे रेल्टिव़ नहीं, रेल्अटिव़ जैसा बोला जाएगा यानी ‘ल’ के ‘अ’ स्वर पर ज़ोर दिया जाएगा। कुछ-कुछ इस तरह – रेल्+अ+टिव़ (सुने साथ के विडियो में इसका उच्चारण)। इसी तरह Negative का उच्चारण भी नेगटिव़ (नेग्+अ+टिव़) होगा, न कि निगेटिव़

  • Relative में भले Re का उच्चारण ‘रे‘ हो रहा है। लेकिन Relation में Re का उच्चारण ‘रि‘ ही होगा – रिलेशन। कारण है स्ट्रेस का नियम नंबर 4a। क्या है नियम नंबर 4a, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक या टैप करें।
Categories
Mispronounced English Words

CP77: Quite-Quiet, अर्थ, उच्चारण दोनों अलग

कुछ दिन पहले मैंने Flour का उच्चारण बताया था जो Floor के उच्चारण से अलग है और Flower के उच्चारण से मिलता-जुलता है (पढ़ें CP64)। Quite और Quiet में भी यही मामला है। कई लोग इसका एक जैसा उच्चारण करते हैं – क्वाइट जबकि दोनों के उच्चारणों में अंतर है। Quite का उच्चारण है क्वाइट जबकि Quiet का उच्चारण क्वायट (क्वाइअट) होता है।

Categories
Mispronounced English Words

CP76: Wheel का सही उच्चारण वील है, व्हील नहीं

अंग्रेज़ी में जो शब्द Wh से शुरू होते हैं, उनमें कुछ में W साइलंट होता है और कुछ में h। जिनमें W साइलंट होता है जैसे Who, Whole, Whose आदि, उनमें कोई समस्या नहीं है – सभी उन्हें हू, होल या हूज़ बोलते हैं। लेकिन जिनमें H साइलंट होता है, उनमें कई लोग ‘व्ह‘ का उच्चारण कर बैठते हैं जैसे व्हील (Wheel), व्हेन (When), व्हेयर (Where), व्हेल (Whale) आदि जबकि इनके सही उच्चारण हैं वील, वेन, वेयर, वेल आदि। इन तमाम शब्दों में H साइलंट है यानी इनमें का उच्चारण नहीं होगा।

  • लेकिन W से जिस व का उच्चारण होता है, वह V के व़ उच्चारण से अलग है। क्या है दोनों में फ़र्क़, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial