Categories
Mispronounced English Words

CP75: Refugee का उच्चारण रिफ़्यूजी नहीं

अंग्रेज़ी शब्द Ref.u.gee (शरणार्थी) का अर्थ सभी जानते हैं मगर उसका उच्चारण ग़लत करते हैं। इसका सही उच्चारण है रेफ़्युजी, न कि रिफ़्यूजी। यह Ref.uge (रेफ़्यूज) से बना है जिसका अर्थ है शरण। लोग इसका ग़लत उच्चारण Refuse के चक्कर में करते हैं जिसका उच्चारण है रिफ्यूज़*। लेकिन Refuse क्रिया है और Refuge संज्ञा, इसी कारण दोनों के उच्चारण में अंतर है। 

  • स्ट्रेस के नियम किस तरह Re का उच्चारण तय करते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP74: Content कब कॉन्टेंट और कब कन्टेंट?

Content (कन्टेंट) का अर्थ है संतुष्ट मगर उसके बाद –ious लगा देने से उसका अर्थ उलटा हो जाता है, विवादास्पद – यानी ऐसा मामला जिसमें कोई पक्ष संतुष्ट नहीं है।इसका कारण यह है कि Contentious (कन्टेंशस) वाला Content Contend से बना है जिसका अर्थ है विवाद या मुक़ाबला करना

Content का एक और अर्थ है – सामग्री। मगर उसका उच्चारण है – कॉन्टेंट। यानी अलग-अलग अर्थों में Content के अलग-अलग उच्चारण हैं।

  • Content (सामग्री) का उच्चारण है कॉन्टेंट
  • Content (संतुष्ट) का उच्चारण है कन्टेंट

याद रहेगा?

Categories
Mispronounced English Words

CP73: Monk का उच्चारण मंक है, मोंक नहीं

Monk (मुनि) का उच्चारण होता है मंक, न कि मोंक जैसा कि कुछ लोग बोलते हैं। मशहूर भारतीय रम ब्रैंड Old Munk का उच्चारण भी ओल्ड मंक होगा। Monk ग्रीक शब्द Monakhos से बना है जिसका मूल शब्द है MonosMonos का अर्थ है एक या अकेला।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

200. वो संतरी हमारा, वो पासवाँ हमारा/पासबाँ हमारा?

कई शब्द ऐसे होते हैं जो हमारी बोलचाल में बिल्कुल ही इस्तेमाल नहीं होते लेकिन वे किसी चर्चित रचना का हिस्सा होते हैं। ऐसा ही एक शब्द आता है ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्ताँ हमारा’ वाले गीत में। इसमें हिमालय की तारीफ़ करते हुए अल्लामा इक़बाल ने लिखा है – वो संतरी हमारा, वो ….. हमारा। आज की चर्चा इसी मुद्दे पर है कि यह शब्द पासवाँ है या पासबाँ। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP72: Police का अंग्रेज़ी उच्चारण पुलिस नहीं, पलीस

Police को हिंदी में पुलिस कहते हैं मगर अंग्रेज़ी में उसका उच्चारण है पलीस। यह शब्द ओल्ड फ़्रेंच के Policie (अंग्रेज़ी में Policy) से बना है जिसका अर्थ है नागरिक प्रशासन।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial